बदायूं: खिरिया बाकरपुर गांव में नाली साफ करने के विवाद में दो पक्षों में लाठी-डंडे चले, 2 लोग घायल हुए
Budaun, Budaun | May 31, 2025 बदायूं के थाना कादरचौक क्षेत्र के खिरिया बाकरपुर गांव में नाली साफ करने को लेकर हुए विवाद में दो पक्षों में झगड़ा हो गया। जिसमें जमकर लाठी डंडे ईट पत्थर चले। जिसमें एक पक्ष से 55 वर्षीय शिव नारायण पुत्र तिरवन सिंह व दूसरे पक्ष से 50 वर्षीय कन्यवती पत्नी खुशी राम घायल हो गए। दोनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका इलाज चल रहा है।