शाहजहांपुर: जिलाधिकारी ने सुनीं जनसमस्याएं, कई मामलों का मौके पर किया निस्तारण
आमजन की समस्याओं के त्वरित और प्रभावी समाधान के लिए शासन के निर्देशों के क्रम में आज जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने कलेक्ट्रेट सभागार में 'जनता दर्शन' का आयोजन किया। इस दौरान ज़िले के कोने-कोने से आए फरियादियों ने डीएम के समक्ष अपनी अपनी समस्याएं और शिकायतें रखीं। जिलाधिकारी ने बेहद संवेदनशीलता और गंभीरता के साथ एक-एक कर सभी की शिकायतों को सुना।