बांका: बांका में 11 मई को लगेगा एक दिवसीय रोजगार शिविर, 80 पदों पर होगी भर्ती
Banka, Banka | May 10, 2026 11 मई को जिला नियोजनालय परिसर, संयुक्त श्रम भवन, आईटीआई कैंपस तेलिया में एक दिवसीय रोजगार शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह शिविर सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक चलेगा।जिला नियोजन पदाधिकारी ने रविवार की दोपहर 12 बजे बताया कि इस शिविर में विजन इंडिया सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड द्वारा उत्पादन सहयोगी पद के लिए भर्ती की जाएगी।