हर वर्ष की भांति आज दिनांक 19-10-2026,वार - सोमवार को श्री दुर्गाष्टमी के पावन अवसर पर मैन बाजार, भादरा में स्थित प्राचीन श्री ठाकुर जी मंदिर में हवन, कन्या पुजन तथा भंडारे का आयोजन श्री विश्व हिन्दू परिषद् प्रखंड भादरा के सौजन्य में श्री भंवरलाल जी कंदोई तारानगर निवासी हाल औरंगाबाद के सहयोग से सम्पन्न हुआ, जिसमें विशेष तौर पर सेवा बस्ती की छोटी छोटी बच्चियों ने आकर प्रसाद ग्रहण किया तथा इसके उपरांत उनका दक्षिणा तथा उपहार भेंट कर मान-सम्मान किया गया।इस दौरान पुरी मंदिर कमेटी,मैन बाजार के समस्त व्यापारीगण, आस-पड़ोस की मातृशक्ति एवं विश्वहिंदू परिषद, सेवा भारती, श्री राम रोटी सेवा समिति के कार्यकर्ताओं का विशेष सहयोग रहा।