उरई: जान से मारने की नीयत से तमंचे से फायर करने के मामले में उरई कोतवाली पुलिस ने दबंग युवक पर दर्ज किया मुकदमा
Orai, Jalaun | Mar 27, 2024 जान से मारने की नीयत से तमंचे से फायर करने के मामले में उरई पुलिस ने दबंग युवक पर मुकदमा दर्ज किया है। मामले में बताया गया कि उमरारखेरा मोहल्ले में दबंग युवक ने एक युवक के साथ मारपीट कर जान से मारने की नीयत से फायर कर दिया था। फिलहाल पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच में जुट गई है।