भीलवाड़ा: सूचना केंद्र के समीप दुकान में चोरी की कोशिश नाकाम, सामान लेकर भाग रहे युवक को लोगों ने दबोचा और पुलिस के हवाले किया
शहर के हृदयस्थल सूचना केंद्र चौराहे के समीप स्थित एक दुकान में चोरी की कोशिश का मामला सामने आया है। एक युवक दुकानदार की नजर बचाकर दुकान से सामान लेकर फरार होने लगा। जैसे ही दुकानदार को इसकी भनक लगी, उसने शोर मचा दिया। आवाज सुनकर आसपास मौजूद लोगों ने पीछा कर युवक को पकड़ लिया। सूचना मिलने पर कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को हिरासत में लेकर