आज़मगढ़: असीलपुर के पास बस की चपेट में आकर युवक गंभीर रूप से घायल, जिला अस्पताल में भर्ती
निजामाबाद थाना क्षेत्र के फरिहा गांव निवासी विकास रविवार को किसी कार्य से बाजार जा रहा था कि जैसे ही असीलपुर के पास पंहुचा कि पीछे से आ रही बस की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसको स्थानीय लोगों ने उठाया और इसकी सूचना परिजनों को दी। परिजन मौके पर पहुंचे और घायल को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां पर घायल का इलाज चल रहा है।