टोंक: देवली बस स्टैंड के पास कपड़े की दुकान का गेट तोड़ने का प्रयास, सूचना पर पहुंची पुलिस
Tonk, Tonk | Jun 28, 2025 देवली में बस स्टैंड के पास स्थित एक कपड़े की दुकान में शनिवार को चोरी का प्रयास किया गया। दुकान के मालिक पदमचंद जैन ने पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंच जायजा लिया है।जानकारी अनुसार 3 दिन पहले भी पास ही स्थित गायत्री क्लॉथ स्टोर पर भी इसी तरह की वारदात हुई थी।