मोरनी: लोकसभा चुनाव के मद्देनजर मोरनी पुलिस चौकी की टीम ने ठाठर सहित कई जगह होटलों में चलाया चेकिंग अभियान
पंचकूला डीसीपी हिमांद्री कौशिक के आदेश अनुसार मोरनी पुलिस चौकी इंचार्ज की टीम के द्वारा ठाठर, केमवाला रोड पर स्थित होटलों, गेस्ट हाउस में चेकिंग अभियान चलाया गया। पुलिस के द्वारा गेस्ट, हाउस होटल संचालकों को उनके पास आने जाने वाले हर व्यक्ति की आईडी और उसका मोबाइल नंबर लेने बारे जागरूक किया गया। पुलिस के द्वारा इस मौके पर जरूरी दस्तावेजों चैक किए गए।एल