पुलिस के मुताबिक, 27 मार्च को रोगदा गांव में प्रकाश नोरगे के घर में घुसकर विनोद नोरगे के साथ उसके परिवार के लोगों ने डंडे से हमला कर दिया। हमला से कई लोगों को चोट आई है। पुराने विवाद के बाद यह घटना हुई है। इन दोनों परिवार में पहले भी विवाद हो चुका है।