पटेढ़ी बेलसर: कोर्ट में चल रहे केस को वापस लेने से किया इनकार तो दबंगों ने घर में घुसकर की महिला से मारपीट ।
बेलसर ओपी क्षेत्र के किसनगर में केस नहीं उठाने पर दबंगों द्वारा घर पर चढ़कर महिला के साथ मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया है। मारपीट की घटना में महिला और उसकी दो पुत्री घायल हो गई है। मारपीट का शोर गुल शुन कर आसपास के लोगों की भी इकट्ठा हो गई। स्थानीय लोगों द्वारा तीनों घायल को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पटेढ़ी बेलसर में भर्ती कराया गया।