पटेढ़ी बेलसर: झपट्टा मार गिरोह का आतंक, 4 दिनों में 24 से ज्यादा मोबाइल को बनाया निशाना
बेलसर ओ पी क्षेत्र में मोबाइल झपट्टा मार गिरोह का आंतक है. पिछले 4 दिनों से विभिन्न इलाकों में मोबाइल फोन से बात करने के दौरान झपट्टा मार कर फरार हो जा रहे हैं बाइक पर घूमने वाले सिरफिरे युवकों का एक गिरोह इस घटना को अंजाम दे रहा है. लगातार हो रही घटना से आने जाने वाले राहगीर जहां परेशान हैं वहीं पुलिस की निष्क्रियता से झपट्टा मार गिरोह का मनोबल बढ़ा हुआ है.