Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
भाजपा
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Uttarakhand
सम्मान
Crimenews

हिस्ट्रीशीटर संतोष सिंह समेत चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज सेल्समैन का आरोप- आए दिन धमकाकर मांगता है शराब, पैसे मांगने पर दी जान से मारने की धमकी शाहजहांपुर। रामचंद्र मिशन थाना क्षेत्र के लालबाग चौढेरा स्थित अंग्रेजी शराब की दुकान के संचालक सोनू यादव ने संतोष सिंह समेत चार लोगों पर धमकाने, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। मामले में पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।एफआईआर में संतोष सिंह के अलावा आकाश कन्नौजिया और आशीष सिंह के नाम शामिल हैं, जबकि एक आरोपी अज्ञात है। सेल्समैन सुंदर यादव के मुताबिक 9 अगस्त की शाम करीब छह बजे संतोष सिंह अपने साथियों के साथ शराब की दुकान पर आया और शराब मांगी। पैसे मांगने पर आरोपी नाराज हो गया। आरोप है कि इसके बाद गाली-गलौज और मारपीट की गई तथा जान से मारने की धमकी दी गई।सेल्समैन सुंदर यादव का कहना है कि संतोष सिंह हिस्ट्रीशीटर और दबंग किस्म का व्यक्ति है। वह आए दिन दुकान पर आकर शराब मांगता है और पैसे मांगने पर धमकाता है। उसकी दबंगई के चलते दुकान पर डर का माहौल बना रहता है।फिलहाल पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पीड़ित की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।