मौजमाबाद: दुर्गापुरा गौशाला में रक्तदान शिविर मे हुआ 104 यूनिट रक्त एकत्रित
जयपुर। रविवार को दुर्गापुरा गौशाला में रक्तदान शिविर आयोजित हुआ। गौ सेवार्थ ग्रुप द्वारा एवम श्री श्याम महोत्सव सेवा समिति के समन्वय मे 104 यूनिट रक्त एकत्रित हुआ। इस अवसर पर राजस्थान गौ सेवा संघ के अध्यक्ष पवन कुमार जैन,श्री श्याम महोत्सव सेवा समिति के संस्थापक अध्यक्ष ओमप्रकाश मोदी,गौ सेवार्थ ग्रुप के अशोक जैन , गोपी अग्रवाल, भीमजी, कमल अग्रवाल मौजूद रहे।