मौजमाबाद: मंत्री संजय शर्मा ने सचिवालय में ली राज्य आद्रभूमि प्राधिकरण की बैठक, कहा–‘ आद्रभूमि संरक्षण है जल संरक्षण के लिए जरूरी’
जयपुर. वन,पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री संजय शर्मा ने कहा कि कहा कि आर्द्रभूमि संरक्षण जल संरक्षण के लिए बेहद महत्वपूर्ण है. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देशन में राज्य को हरित प्रदेश स्थापित करने एवं पर्यावरण संरक्षण की दिशा में नवाचार कर राज्य को पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन के क्षेत्र में आदर्श राज्य स्थापित कर रहे हैं।