रामगंजमण्डी: खैराबाद-मोड़क रोड से अफीम तस्करी करते 3 अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार, 2 किलो 930 ग्राम अफीम बरामद
रामगंजमंडी पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन रूट क्लियरेंस के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए 3 अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 2 किलो 930 ग्राम अवैध अफीम बरामद की है। साथ ही एक स्विफ्ट कार, तीन पहिया मोटरसाइकिल और तीन एंड्रॉयड मोबाइल भी जब्त किए हैं। बुधवार शाम करीब 4:30 बजे जारी प्रेस नोट में