कटनी ग्रामीण: राष्ट्रीय जनगणना 2027: कटनी ग्रामीण तहसील और उमरियापान नगर परिषद ने पहले चरण में पाई शानदार उपलब्धि
राष्ट्रीय जनगणना 2027 के पहले चरण में कटनी ग्रामीण तहसील और उमरियापान नगर परिषद ने शानदार उपलब्धि हासिल करते हुए मकान सूचीकरण कार्य शत-प्रतिशत पूरा कर लिया है। कटनी ग्रामीण जिले की पहली तहसील बनी, जिसने अपने सभी 133 हाउस लिस्टिंग ब्लॉक्स का कार्य समय-सीमा से पहले पूरा किया। वहीं उमरियापान नगर परिषद ने भी 39 ब्लॉक्स में सफलतापूर्वक कार्य संपन्न किया