सादाबाद: नौगांव के पास मोपेड और बुलेट बाइक की टक्कर में एक बुजुर्ग की मौत, चार लोग घायल, पुलिस ने शव भेजा पोस्टमार्टम के लिए
नौगांव के पास एक बुलेट बाइक और मोपेड की आमने-सामने की टक्कर हो गई इस दुर्घटना में एक राहगीर सहित पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सादाबाद डॉक्टर के द्वारा एक बुजुर्ग को मृत घोषित कर दिया गया, वहीं चार घायलों का गंभीर अवस्था में उपचार किया गया है। इलाका पुलिस के द्वारा बुजुर्ग के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है