पिपरई: पिपरई की बेटी रिद्धि सोलंकी ने 10वीं कक्षा में प्रदेश में 8वां स्थान प्राप्त किया
बुधवार को शाम चार बजे पिपरई से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां तक्षशिला हायर सेकेंडरी ज्ञान मंदिर की छात्रा रिद्धि सोलंकी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कक्षा 10वीं में 500 में से 492 अंक हासिल किए हैं। इसी के साथ उन्होंने मध्यप्रदेश की मेरिट सूची में आठवां स्थान प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। रिद्धि की इस उपलब्धि से पूरे पिपरई में खुशी का माहौल है।