मेंहदावल के कुसौना खुर्द व परसा पांडे के बीच बनी नई रेलवे लाइन के किनारे गड्ढे में डूबने से दो नाबालिग बालकों की मौत हो गई। गड्ढे के पानी के पास शौच के समय पैर फिसलने पर बच्चे डूब गए। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है, स्थानीय लोग सुरक्षा इंतजाम न होने पर नाराज हैं।