कटघोरा: भाजपा नेता चिंटू अग्रवाल के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज, कटघोरा पुलिस ने की कार्रवाई
Katghora, Korba | Apr 30, 2026 कटघोरा थाना अंतर्गत निवासी पीड़िता की रिपोर्ट पर चिंटू अग्रवाल के विरुद्ध बलात्कार का अपराध दर्ज कर लिया गया है। चिन्टू अग्रवाल कटघोरा क्षेत्र का भाजपा नेता और भाजयुमो का पूर्व प्रदेश कार्यसमिति सदस्य है।जानकारी के मुताबिक 45 वर्षीय आरोपी के द्वारा पीड़िता को चोरी से बनाये गए उसके वीडियो फुटेज के नाम पर ब्लैकमेलिंग कर लगातार 8 वर्षों तक शोषण किया.