भोगांव: एलाऊ पुलिस ने शिक्षक हत्याकांड का किया खुलासा, मुठभेड़ में आरोपी को किया गिरफ्तार
थाना एलाऊ क्षेत्रान्तर्गत शिक्षक यशपाल की गोली मारकर हत्या की घटना का मैनपुरी पुलिस ने सफल अनावरण किया। घटना में शामिल एक अभियुक्त को पुलिस मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया गया, जिसके पैर में गोली लगी है। साथ ही अन्य अभियुक्तों के संबंध में विधिक कार्यवाही की जा रही है।