नवादा: नवादा महिला थाना ने की कार्रवाई, नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपित को किया गिरफ्तार, शादी का वादा कर किया था इनकार
Nawada, Nawada | Apr 4, 2026 नवादा में शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की का यौन शोषण करने के मामले में पुलिस ने आरोपित युवक को देर शाम गिरफ्तार कर लिया। आरोपित की पहचान नरहट थाना क्षेत्र के करमा गांव निवासी 23 वर्षीय प्रियेस रंजन उर्फ भोला के रूप में हुई है। पिछले एक वर्ष से वह पीड़िता से शादी का लालच देकर संबंध बनाता रहा। 28 फरवरी को राजगीर के होटल से दोनों को साथ देखा गय।