बिहारीगंज: ज़मीन बिक्री पर प्रतिबंध से घमासान, किसानों के हितों पर सवाल
सुपौल और सहरसा समेत 11 जिलों में जमीन बिक्री पर रोक को लेकर सियासत तेज है। एमएलसी डॉ. अजय कुमार सिंह ने कहा कि जमीन किसानों की एकमात्र संपत्ति है, जिस पर रोक उनके हितों के खिलाफ है। उन्होंने आरोप लगाया कि यह फैसला निजी कंपनियों को फायदा पहुंचाने की दिशा में कदम है, जिससे किसान मजदूर बनने और कर्ज में डूबने को मजबूर हो सकते हैं।