पत्थलगांव: सुशासन शिविर में 80 पेंशन आवेदन मौके पर निराकृत, दिव्यांग हितग्राही को मिली बैटरी ट्राइसिकल
सुशासन तिहार 2026 के तहत जनपद पंचायत पत्थलगांव के ग्राम पंचायत घरजियाबथान में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर में समाज कल्याण विभाग को प्राप्त 80 पेंशन आवेदनों का मौके पर ही निराकरण किया गया। पात्र हितग्राहियों को योजनाओं से लाभान्वित करने की प्रक्रिया भी शुरू की गई। शिविर में दिव्यांग हितग्राही मोहित राम कोरवा को बैटरी चलित ट्राइसिकल प्रदान की गई। कार्यक्रम मे