डुमरा: 35 लोगों के बीच हुई 14 लाख की चोरी, बाहर से बंद कर दिए सभी कमरे; परिवार और स्थानीय कनेक्शन की जांच
सीतामढ़ी जिले के डुमरा थाना क्षेत्र के हरिहरपुर वार्ड संख्या-16 में चोरों ने एक बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम देते हुए डीलर चंदेश्वर राय के घर से गहने-जेवरात और नकदी समेत करीब 14 लाख रुपये की संपत्ति पर हाथ साफ कर दिया।