हज़ारीबाग: बड़कागांव में मुठभेड़: प्रिंस खान गिरोह का बदमाश गोली लगने के बाद गिरफ्तार, दो फरार
हजारीबाग के बड़कागांव से इस वक्त की सबसे बड़ी खबर... प्रिंस खान गैंग के अपराधियों और पुलिस के बीच देर रात हुई मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। घायल अपराधी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, जबकि उसके दो साथी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए। पूरे इलाके में पुलिस का सर्च ऑपरेशन जारी है।