Follow.. झालावाड में मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सड़क पर, सौंपा ज्ञापन
कलक्टर कार्यालय पर किया प्रदर्शन, सरकार के खिलाफ की जमकर नारेबाजी
झालावाड़, जिले में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं ने अपनी विभिन्न लंबित मांगों को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट परिसर के बाहर एकत्रित हुईं और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए अपनी मांगों को शीघ्र पूरा करने की मांग उठाई। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने नियमितीकरण, मानदेय में बढ़ोतरी, पेंशन व्यवस्था लागू करने सहित अन्य प्रमुख मांगों को उठाया। उनका कहना था कि लंबे समय से सरकार को ज्ञापन सौंपे जा रहे हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस समाधान नहीं निकल पाया है, जिससे उनमें आक्रोश बढ़ता जा रहा है।
#AnganwadiWorkers
#JhalawarNews
#RajasthanNews
#ProtestUpdate
#BreakingNews
Sangod, Kota | Jul 14, 2026