रानीगंज: रानीगंज में कोसी स्नातक निर्वाचन के दौरान 52 प्रतिशत मतदान हुआ
कोसी स्नातक निर्वाचन को लेकर शुक्रवार को रानीगंज प्रखंड मुख्यालय स्थित मतदान केंद्र पर सुबह आठ बजे मतदान की प्रक्रिया शुरू हुई। मतदान समाप्त होने तक कुल 52 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान को लेकर केंद्र पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। शांतिपूर्ण माहौल में मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।