टिब्बी: नालसा वीर परिवार योजना: टिब्बी में जनसंपर्क अभियान तेज, डाटा संग्रहण में जुटे पीएलवी जगदीश डूडी और मुंसफ अली
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, हनुमानगढ़ द्वारा रक्षा कर्मियों, पूर्व सैनिकों और उनके आश्रितों के कल्याण के लिए 'नालसा वीर परिवार योजना' का विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस पहल का मुख्य उद्देश्य पात्र लाभार्थियों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुँचाना है।अभियान के तहत पैरालीगल वॉलेन्टियर्स जगदीश प्रसाद डूडी और मुंसफ अली ने नाईवाला और सहारणी में शिविर लगाएं।