जमुई: पंचकूला जंगल की पहाड़ियों में मिला रहस्यमयी गुफा, गुफा में मौजूद शिवलिंग को देखने के लिए उमड़ी भीड़
Jamui, Jamui | Jan 26, 2025 बरहट थाना क्षेत्र के पंचकूला जंगल स्थित पहाड़ियों में एक रहस्मय गुफा होने की बात सामने आई है। गुफा देखने के लिए आसपास के लोगों की भीड़ जंगल में जमा होने लगी है। ग्रामीणों का कहना है की गुफा के अंदर एक शिवलिंग तथा एक ऋषि मुनि के जैसा प्राचीन मूर्ति भी है। जिसका मुख. आंख और नाक दिख जाता है। इसके बाद ग्रामीणों ने उक्त स्थल पर पूजा अर्चना करना शुरू कर दिया है।