बिंदकी: बिंदकी व क्षेत्र में लगभग 15 घंटे से विद्युत आपूर्ति बंद, विद्युत विभाग द्वारा फॉल्ट खोजने और बनाने का काम जारी
फतेहपुर जनपद के बिंदकी कस्बा व ग्रामीण क्षेत्र में गुरुवार की शाम 4 बजे तेज गरज चमक के साथ काफी देर तक वर्षा होती रही थी जिससे विद्युत आपूर्ति बंद हो गई थी। शुक्रवार की सुबह 7 बजे तक यानी 15 घंटे बीत जाने के बाद भी विद्युत आपूर्ति चालू नहीं हुई। अवर अभियंता महमूद आलम ने बताया कि लगातार फॉल्ट खोज कर बनाए जा रहे है। संभावना है जल्द विद्युत आपूर्ति चालू होगी।