सिमरिया: बृजपुर में सकल दिगंबर जैन समाज ने धार्मिक अनुष्ठान के साथ गोद भराई कार्यक्रम किया सम्पन्न, दीक्षा से पूर्व नगर में रैली निकाली गई।
Simariya, Panna | Feb 14, 2025 बृजपुर में शुक्रवार, 14 फरवरी को सकल दिगंबर जैन समाज द्वारा भव्य बिनोली कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम पंचकल्याणक महोत्सव के अंतर्गत 2 मार्च 2025 को मुंबई के शिराड में होने वाली दीक्षा से पूर्व आयोजित किया गया। इस दौरान पांच ब्रह्मचारी भैया जी की गोद भराई की रस्म पूरी की गई।