बिजनौर: बिजनौर के स्योहारा इलाके के गांव याकूबपुर में अतीक की 168 करोड़ की संपत्ति कुर्क करेगा बिजनौर प्रशासन
Bijnor, Bijnor | Jun 1, 2026 बिजनौर में स्योहारा इलाके के रहने वाले अतीक अहमद की संपत्ति कुर्क होने का आदेश कोर्ट ने जारी किया है। सोमवार शाम 4:00 बजे मिली जानकारी के अनुसार डीएम बिजनौर जसजीत कौर ने बताया कि अतीक अहमद पर जालौन जनपद में गौ तस्करी का मुकदमा दर्ज है। आरोप है की गो तस्करी करके अवैध संपत्ति खरीदी गई है। जिस पर यह कार्रवाई की जा रही है