बल्लबगढ़: ओल्ड फरीदाबाद थाना एरिया से कंपनी में नौकरी लगवाने के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
ओल्ड फरीदाबाद थाना एरिया से कंपनी में नौकरी लगवाने के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के नाम दिलशाद तथा मनीष हैं। दोनों फरीदाबाद के आदर्श नगर एरिया के रहने वाले हैं और ओल्ड थाना एरिया में फर्जी कॉल सेंटर चलाते हैं। आरोपियों को 5 दिन की पुलिस रिमांड पर लिया है।