जखनिया: करीब 31 वर्षों की शासकीय सेवा पूरी करने के बाद खंड विकास अधिकारी भीमराव प्रसाद को सम्मानपूर्वक विदाई दी गई
गाजीपुर के जखनियां विकासखंड में शनिवार को एक भावुक पल देखने को मिला, जब करीब 31 वर्षों की शासकीय सेवा पूरी करने के बाद खंड विकास अधिकारी भीमराव प्रसाद को सम्मानपूर्वक विदाई दी गई। ब्लॉक सभागार में आयोजित समारोह में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों और ग्राम प्रधानों ने उन्हें माल्यार्पण, स्मृति चिन्ह और अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया।