जानसठ: ककरौली क्षेत्र के बेहड़ा सादात मार्ग पर बेकाबू ट्रैक्टर ट्राली ने बाइक सवार युवक को कुचला, युवक की हुई दर्दनाक मौत
ककरौली क्षेत्र के बेहड़ा सादात मार्ग पर शनिवार शाम 5:00 के आसपास उस समय बड़ा हादसा हो गया जब तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। बताया जा रहा हैँ की गाँव बेहड़ा थ्रू निवासी अशरफी लाल जो की बाइक पर सवार होकर वापस अपने घर जा रहा था तभी सामने से ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आ गया और मौके पर दर्दनाक मौत हो गई, हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया।