जानसठ: भोपा के गांव वजीराबाद में ग्रह क्लेश में मां ने दो बेटियों सहित खाया जहरीला पदार्थ, मां और बेटी की मौत, तीसरी बेटी गंभीर
भोपा क्षेत्र के गांव वजीराबाद मे बुधवार देर रात्रि 10:00 बजे के आसपास उस समय गाँव मे ह्ड़कंप मच गया जब गृह क्लेश के चलते एक विवाहित महिला विनती ने अपने दो बेटियों के साथ जहरीला पदार्थ का सेवन कर लिया, जिसमें अत्यधिक हालत बिगड़ने पर तीनों को कराया गया भर्ती जहाँ पर माँ विनती और छोटी बेटी सृष्टि की मौत और तीसरी बेटी सपना जिंदगी और मौत के बीच जूझ रही है।