रामगढ़: रामगढ़ के मुंडू में सड़क मरम्मत कार्य पर ग्रामीणों ने उठाए सवाल, उप प्रमुख की जांच में आरोप सही पाए गए
Ramgarh, Palamu | Apr 29, 2026 सुदूरवर्ती और अभावग्रस्त इलाके रामगढ़ प्रखंड के मुंडू गांव में सड़क मरम्मत कार्य घटिया होने पर ग्रामीणों ने इसकी शिकायत उप प्रमुख मालती देवी से की। मालती देवी ने सड़क निर्माण कार्य की जांच की और ग्रामीणों की शिकायत को सही पाया। उन्होंने इस संबंध में विभागीय स्तर पर शिकायत करने की बात कही है।