बखिरा थाना क्षेत्र के रमवापुर पुर गांव में मामूली विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। घटना में पुन्नवासी निषाद समेत छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों ने सभी घायलों को सीएचसी मेहदावल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। सभी का इलाज चल रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।