कांके: मोरहाबादी फुटबॉल स्टेडियम में कल से चौथी सैफ सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप की शुरुआत, खेल मंत्री ने दी जानकारी
Kanke, Ranchi | Oct 23, 2025 मोरहाबादी फुटबॉल स्टेडियम में कल से चौथी सैफ सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप की शुरुआत हो रही है। खेल मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने गुरुवार दोपहर करीब दो बजे इसकी जानकारी देते हुए कहा कि करीब एक दशक के बाद झारखंड को कोई बड़ा कार्यक्रम होस्ट करने का मौका मिला है, उन्होंने कहा कि कोई भी बड़ा कार्यक्रम सभी के सहयोग से होता है।