गोवर्धन: गोवर्धन में भीषण सड़क हादसा, अनियंत्रित होकर कई बार पलटी कार के उड़े परखच्चे
गोवर्धन थाना क्षेत्र में आज एक खौफनाक सड़क हादसा सामने आया है। अडींग नहर के समीप एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क पर फुटबॉल की तरह कई बार पलट गई। हादसे की तस्वीरें देखकर किसी के भी रोंगटे खड़े हो जाएं, लेकिन गनीमत यह रही कि कार में सवार दो युवकों की जान चमत्कारिक रूप से बच गई है।