बहराइच: उपदा नाले के पास आबकारी विभाग की टीम ने की कार्रवाई, शराब बनाने का उपकरण व सामान बरामद, पांच पर मुकदमा दर्ज
मोतीपुर रेंज के जंगल में पिछले कई महीनों से चल रही अवैध शराब बनाने की भट्ठी का आबकारी विभाग ने खुलासा किया। इस दौरान टीम ने बड़ी संख्या में शराब बनाने के उपकरण, लोहे के ड्रम, लहन, नौसादर और तैयार कच्ची शराब बरामद की। इस मामले में मंगलवार को आबकारी अधिकारी ने बताया कि पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जाच जारी है।