बहराइच: तेलियनपुरवा के पास संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का शव मिला, पुलिस जांच में जुटी
जिले के दरगाह थाना क्षेत्र अंतर्गत बहराइच - बलरामपुर मार्ग के तेलियनपुरवा के पास संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का शव बरामद हुआ। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शव मर्चरी भेज दिया था। सोमवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पुलिस जाच में जुट गई है।