बहराइच: रामगांव चौराहे के पास सब्जी लेने जा रहे व्यक्ति को अज्ञात वाहन ने मारी ठोकर, मौत हुई, पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया
बहराइच के थाना रामगांव क्षेत्र में एक सड़क हादसे में व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान रामू निवासी मुद्दापुर के रूप में हुई है। वह अपने घर से रामगांव चौराहे पर सब्जी लेने गया था। तभी दुकान के सामने किसी अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सोमवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया। परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जाच जारी है।