बहराइच: रजवापुर के पास बाइक सवार की टक्कर से महिला की हुई मौत, पति के साथ राशन लेकर आ रही थी महिला
बहराइच जिले के थाना नानपारा क्षेत्र के गुरदासपुरवा निवासी सरोजिनी की बाइक सवार की ठोकर से मौत हो गई। सरोजिनी अपने पति के साथ राशन लेने गई थी और पैदल वापस आ रही थी। तभी रजवापुर के पास यह हादसा हुआ।हादसे में घायल सरोजिनी को परिजन लखनऊ इलाज के लिए ले गए। जहां से उन्हें घर ले आये। जहा महिला की मौत हो गई। सोमवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया। जाच जारी है।