बहराइच: सुहापारा के पास भीषण सड़क हादसे में 2 महिलाओं समेत 3 की मौत, किसान खेत व महिलाएं मॉर्निंग वॉक पर निकली थीं, जांच जारी
बहराइच जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में 2 महिलाओं समेत 3 लोगों की मौत हो गई। हादसा बहराइच-बलरामपुर मार्ग पर सुहापारा के पास हुआ। जहां अनियंत्रित पिकअप ने खेत जा रहे किसान और मार्निंग वाक के दौरान फूल तोड़ने गई 2 महिलाओं को टक्कर मार दी। 3 की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसा थाना दरगाह क्षेत्र में हुआ, जहां पिकअप वाहन ने तीनों को कुचल दिया। जाच जारी है।