बहराइच: नाजीरपुरा इलाके में संदिग्ध परिस्थितियों में युवती ने लगाई फांसी, मौत हुई, पुलिस जांच में जुटी
जिले के कोतवाली नगर इलाके के नाजीरपुरा इलाके में संदिग्ध परिस्थितियों में युवती ने फांसी लगा ली। जिसे परिजन इलाज के लिए बहराइच अस्पताल लेकर पहुंचे। जहा उसकी मौत हो गई। अस्पताल प्रशासन द्वारा इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शव मर्चरी भेज दिया था। सोमवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पुलिस जाच में जुटी।