द्वारका: छेड़छाड़ के मामले में कई सालों से फरार आरोपी द्वारका जिले से हुआ गिरफ्तार
द्वारका जिला के एंटी ऑटो थेफ्ट स्क्वाड की टीम ने छेड़छाड़ के मामले में काफी अरसे से फरार चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जिसकी पहचान समीर कोहली के रूप में हुई है, यह गौतम बुद्ध नगर का रहने वाला है। डीसीपी द्वारका अंकित सिंह ने बताया कि विकासपुरी थाना में लगभग 8 साल पहले दर्ज मामले में द्वारका की महिला कोर्ट ने इसे भगोड़ा भी इस साल घोषित कर दिया था।