द्वारका जिला के एंटी बरग्लरी सेल की टीम ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जिसकी पहचान सौरभ के रूप में हुई है। इसकी गिरफ्तारी से हरी नगर, उत्तम नगर, द्वारका साउथ और द्वारका नॉर्थ थाना के कई मामलों का खुलासा किया गया है। इसके पास से दो मोबाइल, मदर डेयरी के 7.50 किलो घी, दो कार्टून फ्लेवर्ड मिल्क और एक स्कूटी बरामद की गई है।